उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कमिश्नर ने आयुक्त कार्यालय पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

हर्षोदय टाइम /सतीश शुक्ला /सहजनवा

गोरखपुर। मंडल आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ दिलाया । मौजूद समस्त कर्मचारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ दिलाया। कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।

पुष्पांजलि अर्पित करते मंडल आयुक्त रवि कुमार एनजी


सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर को 1875 को गुजरात में हुआ था। इन्हें साल 1991 में उनके मरने के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।


भारत में हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल एक लोकप्रिय नेता थे। भारत में जिन्हें भारत के एकीकरण कर्ता के रूप में भी जाना जाता है सरदार वल्लभ भाई पटेल नें भारत के 565 रियासतों (राज्यों) को एक करने के लिए जाने जाते हैं। भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह एक प्रभावशाली राजनेता थे, जिन्होंने भारत को एक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राष्ट्रीय एकता दिवस पहली बार सरदार वल्लभभाई पटेल की 139 वी जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2014 को मनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए घोषित किया तब से हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सभी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी मनाते हैं।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलवाते गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}