डीआईजी और एसपी भैरहवा ने लिया भेरहवा महोत्सव का जायजा

आयोजन समिति ने डीआईजी उमेश राज जोशी और एसपी भरत बहादुर वीका को स्मृति चिन्ह और खाजा भेंट कर किया सम्मानित
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल (हर्षोदय टाइम्स) : भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले में स्थित भैरहवा के अंचलपुर में बीते 22 नवंबर से चल रहे छठवें लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव का आज नेपाल के डीआईजी उमेश राज जोशी और एसपी भैरहवा भरत बहादुर वीका ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला स्थल का दौरा किया और आयोजन समिति के पदाधिकारीयों से मिलकर मेले के बारे में भी जानकारी ली। दोनों अधिकारी मेले में स्थित विभिन्न स्टालों पर जाकर स्टाल मालिकों से भी बातचीत किया और उनका कुशल क्षेम जाना व समस्या से भी अवगत हुए।

दौरे के बाद डीआईजी उमेश राज जोशी ने हर्षोदय टाइम्स संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी से बातचीत में कहा कि मेले में आकर हमे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि नेपाल के सभी बड़े अधिकारियों की एक बैठक होगी जिसमें यूएन और अन्य देशों के पूर्व पदाधिकारी शामिल होंगे। उसी समय अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट और पर्यटन को कैसे बढ़ावा मिले इस विषय पर व्यापक चर्चा होगी। मैंने आज आयोजन समिति के पदाधिकारीयों और स्टाल मालिकों से मिलकर मेले की पूरी जानकारी ली है जहां तक मेले की सुरक्षा का सवाल है सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। पुलिस के तरफ से कोई कमी नहीं है चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल के जवान तैनात हैं। मेला स्थल पर फायर ब्रिगेड की भी समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
एसपी भरत बहादुर वीका ने बताया कि मेला स्थल पर महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर सादे कपड़ों में भी कुछ पुलिसकर्मी लगाए गए हैं ताकि मेले में आने वालों को बेहतर सुरक्षा मिल सके।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स और आयोजन समिति के अध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ला,सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली, सचिन रोक्का, अजय गुप्ता अध्यक्ष लुंबिनी ईंटा व्यवसाई संघ,राम बहादुर कोइरी होटल मौर्या, नारायण प्रसाद भंडारी पूर्व उपाध्यक्ष, मधुसूदन आर्याल उपाध्यक्ष नेपाल-भारत मैत्री संघ भैरहवा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू, पुलिस इंस्पेक्टर भैरहवा,मेला सुरक्षा गार्ड अर्जुन न्योपाने और नेपाल-भारत मैत्री संघ के आजीवन सदस्य और सचिन मनोज कुमार त्रिपाठी के अलावा अन्य कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।