उत्तर प्रदेशमहराजगंज

माध्यमिक विद्यालयों के मंडल अध्यक्ष खेल का हुआ समापन , महराजगंज रहा ऑल ओवर चैंपियन

परतावल/महराजगंज 6 दिसंबर (हर्षोदय टाइम्स) : नगर पंचायत परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटर कॉलेज में चल रहे माध्यमिक विद्यालयों के मंडलीय प्रतियोगिता का आज दिन मंगलवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिताओं के सभी अंकों के आधार पर जनपद महराजगंज ओवरऑल चैंपियन घोषित हुआ, दूसरा स्थान कुशीनगर जनपद को प्राप्त हुआ जबकि तीसरा स्थान देवरिया जनपद को प्राप्त हुआ।

बालक- बालिका के अलग-अलग वर्गों में बालक वर्ग में पहला स्थान गोरखपुर जनपद को , दूसरा स्थान महराजगंज को और तीसरा स्थान कुशीनगर को प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार बालिका वर्ग में पहला स्थान महाराजगंज जनपद को दूसरा स्थान गोरखपुर को और तीसरा स्थान देवरिया जनपद को प्राप्त हुआ।

विदित हो कि व्यक्तिगत चैंपियनशिप में गोरखपुर जनपद के रोहित कुमार को पहला स्थान प्राप्त हुआ उन्होंने पंद्रह सौ मीटर, तीन हजार मीटर और क्रॉस कंट्री दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार सोनियर बालिका चैंपियनशिप में महराजगंज की उमा साहनी की पहला स्थान मिला उन्होंने आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर तथा चार सौ मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर परिक्षेत्र अखिल कुमार की उपस्थिति में बालक और बालिका को चार सौ मीटर दौड़ का फाइनल आयोजन कराया गया तदुपरांत विजेता खिलाड़ियों को मंडल प्रदान करके पुरष्कृत किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने जीवन में खेल एवं अनुशासन के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अवश्य होने चाहिए इससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति लोगों को रूचि और जागरूकता उत्पन्न होती है।

इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि विद्यालय में इस आयोजन से पूरे मंडल में खेल के वातावरण का सृजन हुआ है। साथ बताया कि मंडल के इतिहास में पहली बार महराजगंज जनपद को मंडल स्तरीय चैंपियनशिप की ट्रॉफी हासिल हुई है जो कि हमारे लिए गौरव का विषय है।

आयोजन के समापन के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शानदार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार तथा पूरे मंडल के व्यायाम शिक्षकों, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया। यह आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए खेलों के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा ।

एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट करते विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, उप प्रबंधक प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, विधि सलाहकार विजय कुमार रावत, प्रेम नारायण सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कृष्ण त्रिपाठी, सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, अजीत कुमार श्रीवास्तव, त्रिजुगी नारायण त्रिपाठी, सोनू बाबा शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}