उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भीमराव अंबेडकर गर्ल्स इंटर कॉलेज बरवा चमैनिया मे झंडारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

घुघली/ महाराजगंज । विकासखंड घुघली के बरवा चमैनिया में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर गर्ल्स इंटर कॉलेज मे झंडारोहण किया गया। इस बीच प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने बताया कि भारत 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अपनाया गया था और भारत गणतंत्र बना था। गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत – लोकतंत्र की मातृका’ है, जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है। बहुरूपदर्शक विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत अपने संविधान और राष्ट्र के एक संप्रभु गणराज्य में परिवर्तन की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है । 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिल गया था। हालांकि, लगभग तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया. इसी दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इतना कह कर अपनी वाणी को विराम दिया, तत्पश्चात इस विद्यालय से साज बाज के साथ झांकी निकाली गई तथा बच्चों ने नित्य कला कर रंगमंच के माध्यम से सबका ध्यान अपने और आकर्षित किया।

इस कार्यक्रम में प्रबंधक सुनील कुमार , मैनेजर रामनरेश , प्रिंसिपल हरिश्चंद्र चौहान ,वाइस प्रिंसिपल सकल राज पटेल एवं सभी अध्यापकगण इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}