उत्तर प्रदेश

आईएएस अमरनाथ उपाध्याय की संपत्तियों की होगी जांच, लोकायुक्त संगठन ने दी हरी झंडी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

लखनऊ/महराजगंज। लोकायुक्त संगठन ने वर्ष 2022 की अपनी रिपोर्ट में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की संपत्तियों की जांच कराने की संस्तुति की है। संगठन ने यह जांच किसी सतर्कता अधिष्ठान अथवा भ्रष्टाचार निवारण संगठन जैसी एजेंसी से कराने की सिफारिश की है।

मामला तब सामने आया जब दिल्ली निवासी पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल ने आईएएस अमरनाथ उपाध्याय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उपाध्याय ने अपने सेवा काल में अपेक्षा से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है।

हालांकि, इस पर अमरनाथ उपाध्याय ने अपना पक्ष रखते हुए लोकायुक्त संगठन को भेजे गए स्पष्टीकरण में कहा कि महाराजगंज के जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध कब्जों को हटवाया था। इसी कार्रवाई से प्रभावित होकर दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ शिकायत की गई है।

अब लोकायुक्त संगठन की संस्तुति के बाद संभावना है कि संबंधित एजेंसियां जल्द ही मामले की जांच शुरू करेंगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला प्रदेश प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा भ्रष्टाचार प्रकरण बन सकता है।

इससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है और सभी की निगाहें जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}