श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दी श्रंद्धाजलि
हर्षोदय टाइम्स : हरिशंकर गुप्ता (सदर तहसील प्रभारी)
महराजगंज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि (सुशासन दिवस) पर चिउरहां के बूथ संख्या 186 पर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुनने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय पंकज चौधरी , भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा सहित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे!
वही चौक नगर पंचायत में बूथ संख्या 50 व 51 पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ,मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल सहित सैकड़ों लोगो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुना।
इसके पश्चात पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजय पांडेय, ब्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी आदि लोगो ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ने कहा कि सुशासन और सामाजिक सशक्तिकरण और समरसता अटल जी का जीवन दर्शन था। अटल जी अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे। समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित व सक्रिय रहते थे। एक जनसेवक, राजनेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को जो दिया, उसे एक व्याख्यान में समेटा नहीं जा सकता। सुशासन तो उसका मात्र एक आयाम है।अटल बिहारी वाजपेयी को सार्वजनिक जीवन की पाठशाला बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि उनके विचारों ने ही जनसेवा के लिए प्रेरित किया। कुछ प्रसंग सुनाते हुए बोले कि राष्ट्रधर्म को वाजपेयी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा। समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वह तन-मन-धन से समर्पित थे सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण के लिए अटल जी ने दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि अटल जी का सुशासन सिर्फ सरकारी कामकाज में नहीं, बल्कि पार्टी संगठन में भी सुशासन की पद्धति को अपनाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने इस लोकतंत्र में अहम योगदान दिया विधायक ने कहा कि आधुनिक भारत में सुशासन शब्द जिन्होंने सही अर्थ में जमीन पर उतारने का काम किया, ऐसे हमारे अटल जी का भी जन्मदिन है और अटल जी ने एक विचारधारा को लेकर अपना पूरा जीवन समर्पित किया।यह दिवस हमारे भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजीया ने कहा कि अटल जी के विलक्षण व्यक्तित्व के कारण ही आज उन्हें यह दिवस समर्पित किया गया है। भारत सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिन मनाया जाएगा।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि कि मां भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी ।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता , समीर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल संजय पांडेय, जिला महामंत्री संजय वर्मा, जिला मंत्री गौतम तिवारी,आशुतोष शुक्ला,जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय प्रमुख वेद शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता ने भी संबोधित किया।संचालन महेश चौरसिया ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, अरविंद मौर्य,अशोक पटेल, बृजेंद्र त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना त्रिपाठी,सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।