उत्तर प्रदेशमहराजगंज

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष की माता के निधन पर घुघली के पत्रकारों ने किया शोक सभा का आयोजन


महराजगंज। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की 85 वर्षीय माता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका डा. मालती स्वरूप श्रीवास्तवा का विगत दिन पूर्व ईलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पति आनंदस्वरूप श्रीवास्तव ने रविवार को बनारस के माणिकाटिका घाट पर मुखाग्नि दी। डा मालती स्वरूप श्रीवास्तवा अपने चार पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

मालूम हो कि उनके निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। सोमवार को पत्रकारों ने घुघली में स्थित उपेंद्र कुमार के आवास पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।


बताते चले कि डा मालती स्वरूप श्रीवास्तवा एक जानी मानी शिक्षिका थी और राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित थी। उनके निधन पर घुघली के पत्रकारों ने गहरा दुःख प्रकट किया।

शोक सभा में के. एस. मिश्र, परमेश्वर गुप्त, पंकज जायसवाल, अनिल यादव ,उपेंद्र कुमार, महेश विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, सौरभ कुमार ,राहुल गौंड सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}