अगरबत्ती बनाने का रोजगार देने के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप
हर्षोंदय टाइम्स -सतीश शुक्ला (गोरखपुर )
दो दर्जन से अधिक महिलाएं हुईं ठगी का शिकार
काम देने के नाम पर महिलाओं से 765 रुपए वसूले जाने का आरोप
फर्जीवाड़े से सावधान रहने की है लोगो को जरूरत
गोरखपुर जनपद के मिर्जापुर बाजार की रहने वाली लगभग 2 दर्जन से अधिक महिलाओं ने अगरबत्ती बनाने का काम देने का झांसा देकर प्रति महिला ₹765 वसूलने के बाद लगभग डेढ़ महीने काम कराने के बाद भी पेमेंट ना देने तथा ऑफिस बंद कर फरार हो जाने का आरोप लगाया है।
महिलाएं बताती है कि गांव में एक महिला आई उनके द्वारा अगरबत्ती बनाने के काम की जानकारी दी गई और जुड़ने के लिए ₹765 शुल्क लगने की बात कही गई।
महिलाएं उनके झांसे में आ गई और उन्होंने पैसा दे दिया काम भी मिला। परंतु काम के बदले पैसा जब नहीं मिला। तब महिलाएं उस महिला से पैसे की डिमांड करने लगी। जानकारी होने पर महाराजगंज जिले के परतावल स्थित ऑफिस पर भी पहुंची,जहां जानकारी मिली ऑफिस बंद पड़ा हुआ है जिसके बाद महिलाओं को यह एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है।
हम यह नहीं कहेंगे कि बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सभी संस्थान गलत है। पर अपील जरूर है कि कहीं भी ऐसे लोगों के झांसे में आने से पहले जांच पड़ताल अवश्य करें और फर्जीवाड़े का शिकार होने से बचे।