गोरखपुर महोत्सव में तीन दिन सजेगी बॉलीवुड नाइट
गोरखपुर झूमेगा सोनू निगम कैलाश खेर व कनिका कपूर के साथ
सतीश शुक्ला – गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां चंपा देवी पार्क में लगभग पूरी हो चुकी है।11, जनवरी को गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। जिसमें बॉलीवुड सितारों के संग भोजपुरी कलाकार भी महोत्सव की रात को महफिल सजाएंगे।
चंपा देवी पार्क में अंतिम चरण में तैयारियां•
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया, “गोरखपुर महोत्सव 2023 की तैयारी चंपा देवी पार्क में अंतिम चरण में है। जहां लगभग काम को पूरा कर दिया गया है। आयोजन के लिए टेंडर के भी काम पूरे कर दिए गया हैं। तीन दिनों तक गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड सितारों का आगमन होगा। जिसमें कनिका कपूर 11 तारीख की रात को परफॉर्मेंस करेंगी। इस कार्यक्रम में कैलाश खेर और सोनू निगम जैसे कलाकार 13 की रात अपने सुरों से गोरखपुर महोत्सव के शाम को सजाएंगे।
गोरखपुर महोत्सव 2023 में भोजपुरी कलाकारों की भी लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें भोजपुरी कलाकार भी महोत्सव की शाम को परफॉर्म करते दिखेंगे। भोजपुरी कलाकारों में चंदन तिवारी, कल्पना, मालिनी अवस्थी को बुलाया गया है। वहीं संध्या भजन के लिए कन्हैया मित्तल भी होंगे शामिल, मालिनी अवस्थी पहले भी गोरखपुर महोत्सव के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। इन कलाकारों को बुलाने के लिए महोत्सव कमेटी की बैठक भी की गई है।
गोरखपुर महोत्सव में हर तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए आयोजकों को निमंत्रण चिट्ठी भी भेजी जा चुकी है। इस बार पुस्तक प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, सरस मेला, महोत्सव का हिस्सा होंगे। महोत्सव में खाने-पीने के सामानों के लिए भी स्टाल लगेगा। उसकी तैयारी भी पूरी की जा रही है। गोरखपुर महोत्सव 2023 इन सारे चीजों को एक साथ लाकर के तैयारियां की गई हैं।