विवाह से पूर्व ही दहेज उत्पीड़न में युवती ने की आत्महत्या
हर्षोंदय टाइम्स -हरीश उपाध्याय, गोरखपुर
गोरखपुर : मामला गुलहरिया थाना के जंगल डुमरी नंबर -2 का है। जहाँ पर शादी के 12दिन पहले ही लड़की ने दुप्पटे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जिसको लेकर मृतिका के घर वालों ने गुलहरिया थाने में तहरीर दी है।
मामला क्या है ———————
करीब डेढ़ साल पहले श्रीकांत यादव ग्राम – जंगल डुमरी नंबर दो, थाना-गुलहरिया, गोरखपुर ने अपनी बेटी बिंदिया यादव ,उम्र-23 वर्ष की शादी चंद्रजीत यादव पुत्र सत्यराम यादव, निवासी-बोक्टा, थाना-सहजनवा, गोरखपुर के साथ तय किया गया था।
बेटी के विवाह के दिन नजदीक आ गए थे आगामी 9 फरवरी को बेटी का विवाह संस्कृति लॉज जगतबेला से होनी थी। जिसके लिए पूरे घर में तैयारियां चल रही थी विवाह के लिए ही शनिवार को भी घर वाले शादी का सामान खरीदने चले गए थे।
इसी बीच करीब 3 बजे दोपहर के आस पास लड़की बिंदिया ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। लड़की के ऐसा करने पर घर में कोहराम मच गया। लड़की को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी बहुत ही अच्छे स्वभाव की थी विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व तय हुआ था अतः लड़के से बातचीत होती रहती थी।
लड़की के पिता ने बताया कि मृत्यु के उपरांत हमने जब
लड़की का मोबाइल देखने पर पता चला कि लड़की चंद्रजीत से बात करने के साथ व्हाट्सप्प पर चैट भी किया था। चैटिंग और कॉल पर चंद्रजीत ने लड़की को दहेज़ के लिए इतना प्रताड़ित किया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही गुलरिया पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।