सक्सेस : एम.एस-सी जूलॉजी में महराजगंज की लाडली अनामिका ने यूनिवर्सिटी टॉप कर जीता गोल्ड मेडल

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
महाराजगंज, 28 जून (हर्षोदय टाइम्स): महाराजगंज की बेटी अनामिका द्विवेदी ने एम.एस-सी. (प्राणि विज्ञान) में पूरी यूनिवर्सिटी में अव्वल रहते हुए 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत कर परिवार और जनपद का नाम रोशन कर दिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में सम्मानित अनामिका द्विवेदी को सम्मानित किया गया। समारोह में अनामिका को एम.एस-सी. (प्राणि विज्ञान) में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अनामिका ने इस कामयाबी के लिए अपने माता-पिता व गुरुजनों को श्रेय दिया। बताते चलें कि अनामिका के पिता राजीव द्विवेदी स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कार्यरत है और उनकी माता जी गृहिणी हैं। अनामिका की उपलब्धि पर लोगों ने प्रसन्नता जताई और शुभकामनाएं दी।
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला संयोजक संजय पांडेय, संजीव शुक्ला, डॉक्टर शांति शरण मिश्रा, डॉक्टर राकेश राय डॉक्टर शांति विजय मिश्रा, डॉक्टर ज्योत्सना ओझा मिश्रा , विजय पांडेय ने अनामिका को बेहतर प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी।
रघुनाथ वर्मा, न्यूज एडिटर, हर्षोदय टाइम्स