पंचायत इंटर कालेज परतावल बाजार में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
हिन्दी भाषा ही नही हमारी संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है-अमर नाथ राय
परतावल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : पंचायत इंटरमीडिएट कालेज परतावल बाजार गुरूवार को हिंदी दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन हुूआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय ने हिन्दी भाषा के विकास और इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कहा कि हिन्दी विश्व मे प्रचलित सभी भाषाओं में सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है। आज के आर्थिक युग मे पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है और उसमें भी हिन्दी भाषी क्षेत्र पर विशेष नजर है। हम हिन्दी के महत्व को नकार नही सकते हैं। संगोष्ठी में हिन्दी दिवस पर रंगोली और चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विशिष्ट अतिथि व विद्यालय परिवार के आचार्य सुधीर कृष्ण त्रिपाठी ने हिन्दी भाषा की आवश्यकता तथा संस्कृत भाषा से इसके विकास के चरणों को बताया। कहा कि हिन्दी हमारी गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह जन जन की भाषा है इसके विकास में राष्ट्र का विकास निहित है। प्राधानाचार्य डा. दीनबन्धु शुक्ल ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। हिन्दी अध्यापक परमेन्द्र वर्मा, करन कुमार और मृत्युंजय नवल के अलावा छात्रा गरिमा पासवान, प्रमिता और आंसी ने भी संगोष्ठी में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ पाठक ने किया।
इस मौके पर अजीत श्रीवास्तव, दीपंकर पाण्डेय, डा अंशुमान त्रिपाठी, कन्हैया यादव, विनोद राव,विनोद कुमार सिंह,रवि प्रकाश द्विवेदी, दिग्विजय यादव, सोनू उपाध्याय, राम नारायन, दिनेश उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।