उत्तर प्रदेशमहराजगंज

पंकज चौधरी के बेहतर सांसद चुने जाने पर महराजगंज जनपद में खुशी की लहर

हर्षोदय टाइम्स : उमेश चन्द्र त्रिपाठी

छह बार सांसद , केन्द्र में वित्त राज्य मंत्री, महराजगंज में बीजेपी का चेहरा रहे पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर

महराजगंज में बीजेपी का चेहरा माने जाने वाले पंकज चौधरी सांसद बने और 2019 में छठी बार लोकसभा में सीट हासिल की।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी के महराजगंज से छह बार सांसद रहे पंकज चौधरी आज मोदी कैबिनेट में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री हैं।

गोरखपुर में जन्मे और पढ़े-लिखे 57 वर्षीय व्यक्ति के पास पार्षद से लेकर संसद सदस्य बनने तक का अनुभव है । 1964 में गोरखपुर में जन्मे पंकज चौधरी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

पंकज चौधरी 1991, 1996, 1998, 2004, 2014 में सांसद चुने गए। 2019 में वह छठी बार सांसद चुने गए और अब मोदी कैबिनेट में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

बता दें कि पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर नगर निगम गोरखपुर से शुरू हुआ। 1989-91 में पहली बार वह गोरखपुर नगर निगम में पार्षद चुने गये। इसके बाद 1990-91 तक वह गोरखपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर रहे। यही वह साल था जब उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिला। 1991 में ही उन्हें प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।

1991 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें महराजगंज से टिकट मिला और जीत हासिल की। चौधरी 1991 में पहली बार सांसद बने। 1996 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। उस समय उन्हें कई संसदीय समितियों का हिस्सा बनने का मौका भी मिला।

1998 में मध्यावधि चुनावों के दौरान, पंकज चौधरी फिर से जीते और कई अन्य संसदीय समितियों के सदस्य बने। 2004 में वह चौथी बार सांसद बने। 2014 में पांचवीं बार और 2019 में छठी बार सांसद चुने गए। आजादी के बाद लगातार तीन बार हैट्रिक लगाने वाले सांसद चुने जाने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पंकज चौधरी दूसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए क्षेत्र में जन – जन तक पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास की योजनाओं को भी बताने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। अभी हाल ही में आनन्द नगर वाया महराजगंज से घुघुली तक रेल लाइन की स्वीकृति से उनका कद और बढ़ गया है। क्षेत्र की जनता में इसको लेकर काफी उत्साहित है और खुश है।

पंकज चौधरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि

सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बड़े भाई प्रदीप चौधरी महराजगंज जनपद के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। उनकी मां श्रीमती उज्वला चौधरी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद को सुशोभित किया था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अब तक के चुनावों में पंकज चौधरी के ही करीबी लोग चुने जाते रहे हैं। परिवार में पत्नी भाग्यश्री चौधरी के अलावा पुत्र रोहन चौधरी और पुत्री श्रुति चौधरी हैं।

पंकज चौधरी के बेहतर सांसद चुने जाने पर बधाईयों का तांता

पंकज चौधरी के बेहतर सांसद चुने जाने पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी , महराजगंज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया , सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह , फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह , महराजगंज भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पांडे , पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महाराजगंज कृष्ण गोपाल जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल , ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओम प्रकाश जायसवाल, नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल, सुधाकर जायसवाल ,प्रेम जायसवाल,दीपक बाबा , अजय अग्रहरि ,हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे , अरविंद त्रिपाठी , अखिलेश त्रिपाठी , ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीपुर के प्रतिनिधि संतोष पांडे , चन्द्र प्रकाश मिश्रा , नौतनवां नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान , नगर पालिका परिषद नौतनवां की पूर्व अध्यक्षा नायला खान समेत बड़ी संख्या में आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}