वैदिक मंत्रोच्चार तथा ढोल- नगाड़ों व शंख ध्वनि के बीच नौतनवां में खुले मां दुर्गा के पट

बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवां ने अखाड़ा नंबर 18 में माता दुर्गा का पट खोल किया दर्शन, नगर में सुख, शांति समृद्धि के लिए किया प्रार्थना
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा का आज वैदिक मंत्रों और नेत्र संस्कार के बाद पूजा-पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।
शनिवार की सुबह बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवां ने न्यू मार्केट स्थित माता विंध्यवासिनी दल अखाड़ा नंबर 13 में स्थापित मां दुर्गा की आंखों का पट खोलकर मां का दर्शन किया।आंख खोलते ही ढोल, नगाड़ा, घंटियों, शंखों और मंत्रों से पूरा वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मां के जयकारा भक्ति की अनुभूति दिला रहा था।
बता दे की मां विंध्यवासिनी दल द्वारा चंद्रयान-3 के झांकी के माध्यम से माता की प्रतिमा स्थापित किया गया है। झांकी से माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि विज्ञान और धर्म दोनों एक दूसरे के पूरक हैं । माता के आशीर्वाद से चंद्रयान सफल हुआ है।
इस मौके पर अध्यक्ष नौतनवां बृजेश स्मृति त्रिपाठी ने कहा कि माता के आशीर्वाद से मुझे माता का दर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हमने माता से नगर की सुख शांति के लिए प्रार्थना किया है। साथ ही उन्होंने नौतनवां नगर वासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।
