उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, पहुंचे मंत्री और विधायक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : जनपद महराजगंज के नौतनवां विकास खंड के सभागार में आज रविवार को आयोजित नारी शक्ति बंदन सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं के आरक्षण को तोहफा देकर बेहद सराहनीय कार्य किया गया है । उन्होने यह भी कहा कि केंद्र ने 33% महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है।


विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ किसी भी तरह के बिना भेदभाव के उत्थान कर रही है । प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कई अभियान चलाए हुए हैं। अंत में उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएं दी।


नारी शक्ति बंदन सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिला बिल पास कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मिली आरक्षण की सौगात को उन्होंने जमकर सराहा और कहा कि महिलाओं के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर की नेत्री चारु चौधरी, महराजगंज महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, महिला मोर्चा की जिला मंत्री ज्योति जायसवाल, बंदना तिवारी, आशा देवी, विशुनदेव चौरसिया, बाबू नंदन शर्मा, राजेश्वर चौहान, प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, संजीव जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, आनंद मिश्रा, राकेश चौधरी, बलराम चौधरी से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}