उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नव वर्षीय अथर्व ने रखा माता के नव दिनों का उपवास

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 15 अक्टूबर से ही हो चुका है और 24 अक्टूबर तक चलने वाले माता के महान व्रत का उपवास नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर के नव वर्षीय अथर्व मोदनवाल ने रखकर एक मिसाल दी है साथ ही सभी सनातन प्रेमियों को माता की व्रत पूजा करने का संदेश दिया है।

बातचीत में अथर्व मोदनवाल ने बताया कि वह नौतनवां बाईपास स्थित ए बी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा तीन का छात्र है जो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ने के साथ ही धार्मिक आस्था में विश्वास रखता है। साथ ही उसने बताया कि सनातन धर्म हिंदू धर्म का एक संप्रदाय है जिसका उपयोग हिंदू धर्म के साथ खासकर भारतीय संस्कृति में किया जाता है।


बता दें कि अथर्व मोदनवाल के पिता एक व्यापारी है और राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। अथर्व की शिक्षा दीक्षा प्रारंभ से ही अंग्रेजी मीडियम से ही हुई है लेकिन पारिवारिक संस्कार ने उसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ रखा है जिसका परिणाम है कि आज वह माता दुर्गा की उपासना के साथ सभी सनातनी प्रेमियों को ईश्वर में आस्था और विश्वास रखने की अपील करता है। उसने कहा कि मां सब की मुरादे पूरी करती हैं इस व्रत को करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसे सभी सनातन प्रेमियों को करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}