उत्तर प्रदेशनेपाल
नेपाल में लगातार भूकंप के झटके से दहशत में लोग,आज सुबह 4:17 बजे फिर आया भूकंप

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल के काठमांडू में मंगलवार सुबह 4:17 बजे रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता वाला भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केन्द्र काठमांडु से 50 किलोमीटर दूर था। बीते 22 अक्टूबर को भी यहां शाम करीब 5.18 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए थे उस वक्त इसकी तीव्रता 4.3 थी। 22 अक्टूबर को ही सुबह 7.24 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया था। पिछले तीन दिनों में 3 बार धरती कांपने से नेपाल के लोगों में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप के कई झटके महसूस किये गए थे जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे।