उत्तर प्रदेशमहराजगंज

मुख्य आरक्षी से दरोगा बने ओम प्रकाश यादव को थानाध्यक्ष ने पहनाया स्टार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : जनपद के कोल्हुई थाने के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव का उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। इस अवसर पर जहां थाने के समस्त पुलिस कर्मियों ने ओम प्रकाश यादव को उपनिरीक्षक बनने पर बधाई दिया है वहीं थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने स्टार लगा कर उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

इस अवसर पर प्रमोशन पाकर गदगद उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पद के साथ- साथ अब जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ- साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी रमेश पूरी व रामरतन यादव, जय प्रकाश यादव, शाकिर सिकंदर अली, उमाकांत सरोज, संदीप वर्मा, संदीप यादव, संतोष कुमार, आरक्षी इंद्रजीत राजभर, शंकर दयाल, हेड कांस्टेबल धीरज दुबे समेत सभी पुलिस कर्मियों ने बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}