नेपाल-भारत मैत्री संघ के बेलहिया उप शाखा का हुआ गठन

मनोज कुमार त्रिपाठी/ उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल-भारत मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता की अध्यक्षता में आज बेलहिया की उप शाखा सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया । जिसमें पशुपति कांदू अध्यक्ष, गंगा राम पराजुली उपाध्यक्ष,चीना थापा कोषाध्यक्ष, सुभाष प्रधान सह कोषाध्यक्ष, सुनील यादव सचिव, मनोज कुमार त्रिपाठी सह सचिव, सलाहकारों में राज कुमार नायक, हरि नारायण लोधी,राजू पटवा,तथा सागर विश्वकर्मा और संतोष यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया।
इस अवसर पर जिले के अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, उपाध्यक्ष एजाज वारशी, सचिव नलिन शर्मा, कोषाध्यक्ष जया उपाध्याय, सदस्यों में राज कुमार, सागर, सुनील, पशुपति वर्मा, सुभाष, देवेन्द्र सिंह राठौर,अजय सिंह, हरिनारायण, संतोष उपस्थित रहे।