उत्तर प्रदेशनेपालमहराजगंज

भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों पर नेपाल प्रशासन सख्तः दर्जन भर भारतीय छोटी चार पहिया वाहनों को खदेड़ा

मनोज कुमार त्रिपाठी/ उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया में सीमा पार सवारी भरने के लिए बेतरतीब ढंग से खड़े भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों को आज से सिद्धार्थ नगर पालिका ने हटाना शुरू कर दिया है, बात नही मानने पर पहली बार 1000 का जुर्माना और दूसरी बार गलती करने पर 5000 का जुर्माना काटा जा रहा है।

सिद्धार्थनगर-1 के वार्ड अध्यक्ष उज्ज्वल पोखरेल ने बताया पार्किंग स्थल छोटा है जहां भारतीय सवारी वाहन पार्किंग शुल्क जमा कर सवारी भरते थे जिस कारण भारतीय पर्यटकों को कस्टम के कागजात बनाने के लिए पार्किंग में जगह नही मिलती थी, इसके अलावा जगह जगह बेलहिया में भारतीय सवारी वाहन खड़ा करके ग्राहक खोजते थे जिस कारण जाम लग जाता था। पोखरेल ने बताया कि, नागरिकों की शिकायत पर अस्थाई यातायात पुलिस चौकी बेलहिया व सिद्धार्थनगर नगर पालिका के सहयोग से बीते मंगलवार से अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया था, वहीं आज से नियमों को नही मानने वालों पर सख्ती अपनाया जा रहा है।


अस्थायी यातायात पुलिस चौकी बेलहिया के मुख्य पुलिस उपनिरीक्षक युवराज सेन ने बताया कि वार्ड कार्यालय और स्थानीय निवासियों से शिकायत मिलने के बाद भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ गई थी, इसलिए इन्हें हटा दिया गया है।

उनके मुताबिक, सीमा पर हर दिन अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले इन वाहनों में आज कम से दर्जन भर वाहनों को हटाया गया है जो सवारी भर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले भी भारतीय वाहनों (टैक्सी) को अनावश्यक रूप से पार्क न करने की सलाह दी गई थी। हालांकि इसे लगाने के बाद इसे हटाना शुरू कर दिया।

इस संबंध में सिद्धार्थ नगरपालिका के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि भारतीय पर्यटकों की संख्या मे लगातार वृद्धि और उनके वाहनों के खड़ा करने की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दूसरी तरफ भारतीय सवारी वाहनों के चालक और मालिकों का कहना है कि, यह काम वर्षों से हो रहा था कुछ लोगों को यह पच नही रहा था, हम पार्किंग शुल्क सहित नेपाल यातायात, नेपाल कस्टम के हर नियम को मान रहे थे उस के बाद भी हमारी रोजी रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।


बता दें कि नेपाल के बेलहिया स्थित पार्किंग स्थल पर भारतीय और नेपाली यात्रियों को जबरिया बैठाकर उनसे मनमाना किराया वसूला जाता था। यहां तक कि कई बार देश विरोधी तत्व भी इन्हीं टैक्सियों का इस्तेमाल कर भारत में घुसपैठ कर लिया करते थे। बीते वर्षों से बहुत से ऐसे तत्वों को सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन्हीं टैक्सियों में यात्रा करते समय पकड़ा भी जा चुका है। इतना ही नहीं इन्हीं टैक्सियों से बेखौफ होकर तस्करी का धंधा भी बड़े जोर शोर से चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}