उत्तर प्रदेशमहराजगंज
थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामना

भिटौली/ महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स)। आज दिन रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर भिटौली थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने अपने स्टाफ के लोगों को माला पहनकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया वही उन्होंने पत्रकारो को भी सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र के लोगों के लिए सदेव सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दिया।
संवाददाता पुनीत कुमार पाण्डेय