उत्तर प्रदेशमहराजगंज
सऊदी में जिले के युवक की मौत शव आते ही घर में मचा कोहराम।

भिटौली/महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स): भिटौली थाना क्षेत्र के पंडितपुर गोड़धोवा निवासी अशोक बीते एक वर्ष पूर्व रोजी-रोटी के लिए सऊदी गए हुए थे वहां पर वह टाइल्स लगाने का काम करते थे। बीते एक माह पूर्व काम करते समय वहीं पर चोट लग गई जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। शनिवार को भोर में उसका शव गांव लाया गया। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की दो छोटी-छोटी लड़कियां है। पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुनीत पाण्डेय भिटौली