नेपाल: भव्य रूप से मनाया जाएगा छठां लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव

मेले का आयोजन 22 नवंबर से 4 दिसंबर तक
महोत्सव में भारत और नेपाल के बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार होंगे शामिल, भारत और नेपाल का संबंध और होगा प्रगाढ़ – दर्पण श्रेष्ठ संयोजक (अध्यक्ष)
उद्योग,व्यापार,कृषि तथा पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा- अनिल ज्ञवाली अध्यक्ष सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन भैरहवा
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : पड़ोसी देश नेपाल के भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के भैरहवा कस्बे में 22 नवंबर से 4 दिसंबर तक छठां लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले का आयोजन चेंबर आफ कामर्स भैरहवा और उद्योग वाणिज्य संघ भैरहवा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। इस महोत्सव में व्यापार और कृषि से संबंधित सैकड़ों स्टाल लगाए जाएंगे।

महोत्सव के संबंध में आज भैरहवा में हुई एक पत्रकार वार्ता में महोत्सव के संयोजक दर्पण श्रेष्ठ ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन किया गया है जो 22 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में व्यापार कृषि और पर्यटन के अलावा महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ते दर पर सामानों को मुहैया कराना इस महोत्सव का उद्देश्य है। इस महोत्सव में सरकार के अलावा कई संघ संगठनों ने भी भाग लेने की इच्छा जताई है। उन्होंने इस महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील भी की है।
महोत्सव आयोजन एक अन्य आयोजक सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली ने कहा है कि महोत्सव को इस वर्ष और भव्य बनाने की तैयारी है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में हर तरह के स्टाल लगाए जाएंगे जिससे लोगों को मनोरंजन के साथ -साथ काफी लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली, महासचिव संजय बजिमय,नेपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ, नेपाल-भारत मैत्री संघ भैरहवा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, लक्ष्मी अधिकारी, नेपाल-भारत मैत्री संघ के आजीवन सदस्य व सचिव मनोज कुमार त्रिपाठी, सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार,सचिन रोक्का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मधुसूदन आर्याल उपाध्यक्ष,राम मिलन यादव उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र पांडे कोषाध्यक्ष, गौतम कुमार गुप्ता सचिव ,कृष्ण प्रसाद पांडे सचिव, संतोष शुक्ला सह कोषाध्यक्ष, रविन्द्र गुप्ता, प्रेम बस्नेत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार तथा व्यापारिक संघ और संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।