अनुकरणीय ही नहीं बल्कि अद्वितीय है नेपाल और भारत के संबंध – उपराष्ट्रपति नेपाल

नेपाल में विकास कार्यों का हमेशा ख्याल रखना है भारत, भारत का नेपाल के साथ अटूट रिश्ता- प्रशन्न श्रीवास्तव नेपाल में भारत के कार्यवाहक राजदूत
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल और भारत दोनों देशों के बीच अनादि काल से धर्म, संस्कृति व प्राचीनता के दृष्टि से बड़े अच्छे और गहरे संबंध रहे हैं। जो संबंध आज भी उतना ही अच्छा और गहरा है।
उक्त बातें नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव ने बीते रविवार को भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के रोहिणी गांव पालिका के वार्ड नंबर दो पोखरभिंडी में भारत सरकार के अनुदान से निर्मित पोखरभिंडी माध्यमिक विद्यालय के भवन का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र के विकास के लिए सभी पक्षों व वर्गों का सहयोग जरूरी है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध इस तरह स्थापित हुए कि दोनों देशों के नागरिक विना मैत्रीपूर्ण संबंध न सिर्फ अन्य देशों के लिए अनुकरणीय है वल्कि अद्वितीय और सराहनीय भी है।
इस अवसर पर नेपाल में कार्यवाहक भारतीय राजदूत प्रशन्न श्रीवास्तव ने कहा कि भारत नेपाल के साथ अपना संबंध और मजबूत कर रह रहा है। उन्होंने कहा कि हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ने 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवधि के दौरान इस परियोजना के तहत 550 से अधिक परियोजनाएं शुरू की गई हैं जिसमें से इनमें लुंबिनी प्रांत में सात शुरू की गई हैं। रूपंदेही में निर्माणाधीन एकीकृत चेकपोस्ट भी इसी परियोजना का हिस्सा है।