Uncategorizedबिहारमहराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर विहार के मधुबनी से नेपाल से भारत घुसपैठ करते हुए एक उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मधुबनी विहार /महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को हिरासत में लिया है। बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर खबर सामने आई है। दरअसल भारत-नेपाल सीमा पर उज्बेकिस्तान की एक महिला पकड़ी गई है। वह नेपाल की ओर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रही थी। शक के आधार पर एसएसबी के जवानों ने महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से क्या बरामद किया गया है इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।


बता दें कि बिहार के मधुबनी जिले के लौकहा में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 246 के सामने भारतीय क्षेत्र में नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते वक्त शक के आधार पर एक उज्बेकिस्तान महिला को एसएसबी जवानों ने हिरासत में ले लिया है।


महिला को लौकहा कैंप ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला सुबह 9 बजे पकड़ी गई है। उसकी उम्र 25 साल है। पूछताछ में उस महिला ने अपना नाम खुजाएवा जिलोला बताया है। पति का नाम आजूस और पिता का नाम दवलत कीजी बताया है। वह खुद को उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार उज्बेकिस्तानी महिला से पूछताछ में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}