इंडो नेपाल
लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव में आज नेपाल के राष्ट्रीय कलाकारों ने मचाया धमाल
गायिका शीलू भट्टराई,गायक हरी खत्री और दुर्गेश थापा ने आज मनमोहक कार्यक्रम किया प्रस्तुत
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिला अंतर्गत भैरहवा कस्बे के अंचलपुर में लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव कार्यक्रम के नवें दिन नेपाल के तीन राष्ट्रीय कलाकारों गायिका शीलू भट्टराई, गायक हरी खत्री और दुर्गेश थापा ने अपनी-अपनी बेजोड़ प्रस्तुति दी। इनको सुनने के लिए दर्शकों से पूरा पांडाल खचाखच भरा रहा।