इंडो नेपालमहराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर जासूसी के आरोप में एक चीनी महिला गिरफ्तार, बौद्ध भिक्षु बनकर नेपाल से भारत में कर रही थी प्रवेश ,खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल से भारत में अवैध रूप घुसपैठ करते हुए एक महिला चीनी नागरिक को रुपईडीहा में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वह बौद्ध भिक्षु के रूप में सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी।


बता दें कि नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के रूपईडीहा में एक महिला चीनी नागरिक को रुपईडीहा में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसबी के कमांडेंट जी एस अदावत ने पत्रकारों को बताया कि एक महिला चीनी नागरिक बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी जिसे बीते शनिवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है।


इस महिला के पास चीनी पासपोर्ट है, जिस पर नेपाल का वीजा है जो 19 नवंबर 2023 से 16 फरवरी 2024 तक के लिए वैध है। इस महिला का नाम ली जिन मेई है और वह चीन से नेपाल के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर उतरी थी। उन्होंने बताया कि चीनी महिला के भारत में प्रवेश और वापसी के मकसद को लेकर जांच की जा रही है। एसएसबी ने उसके खिलाफ रुपईडीहा थाने में विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कराया है।


एसएसबी के कमांडेंट जी एस अदावत ने बताया कि चीनी महिला ने बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास किया था, जिसके बाद जवानों ने उस पर संदेह किया। उसके पासपोर्ट के अनुसार, वह चीन के शेन डांग की निवासी है। कमांडेंट ने बताया कि महिला हिन्दी या अंग्रेजी कोई भाषा समझ नहीं पा रही थी, और अब उससे भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी दुभाषिए के माध्यम से पूछताछ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}