नेपाल-भारत मैत्री के नाम पर विना परमिट के धड़ल्ले से चल रही हैं बसें, परिवहन विभाग को प्रति माह लग रहा करोड़ों रुपए का चूना

बहराइच में आरटीओ ने बिना परमिट संचालित छह बसों को किया सीज, वसूला 1.56 लाख का जुर्माना
इन बसों से सीमा हैदर जैसी पाकिस्तानी हंसीना और उसके चार बच्चों की घुसपैठ तथा चरस,सोना, रेडीमेड कपड़े और कास्मेटिक सामानों की कई बार हुई है बरादगी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल-भारत मैत्री के नाम पर विना परमिट के संचालित होने वाली 6 यात्री बसों को बहराइच में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और प्रशासन की टीम ने सोमवार को भारत नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच संचालित होने वाली बसों के कागजात की जांच की। बिना परमिट फर्राटा भर रहे छह बसों को आरटीओ ने सीज कर दिया है। सभी बस से 1.56 लाख की वसूली भी की गई है। भारत और नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा के नाम पर बिना परमिट डीलक्स बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।
बताते चलें कि भारत-नेपाल की उत्तर प्रदेश से लगी समूची सीमा पर विभिन्न नाकों से विना परमिट के भारतीय और नेपाली बसों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इन बसों के चलने से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को प्रति माह करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। बताया जाता है बस के संचालन में दोनों देशों के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत है। पूरे सीमा पर टूरिस्ट के नाम पर यात्री ढोए जा रहे हैं। दलालों द्वारा यात्रियों का फर्जी लिस्ट बनाकर जिम्मेदारों को दे दिया जाता है। इन बसों का संचालन विशेष तौर पर सोनौली, ठूठीबारी,खुनुवा,बढ़नी, रूपईडीहा, ककरहवा तथा कई अन्य बार्डर से बेधड़क किया जा रहा है। बीते 13 मई को पोखरा से दिल्ली जाने वाली ऐसी ही एक नेपाली बस से पाकिस्तानी हंसीना सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ फर्जी दस्तावेज के सहारे आसानी से नोएडा पहुंच गई थी। सोनौली और नेपाल के भैरहवा कस्टम कार्यालय के अधिकारियों ने कई बार इन्हीं बसों से बड़ी मात्रा में चरस, कपड़ा,सोना और कास्मेटिक सामानों को बरामद भी किया है। फिर भी विना परमिट इन बसों का संचालन आज भी जारी है।
इतना ही नहीं बसों में ओवरलोड यात्रियों को बैठाकर यात्रा करवाया जाता है। इसकी जानकारी मिलने पर बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह की अगुवाई में टीम ने भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में दोनों देश के बीच संचालित बसों के कागजात की जांच की।
आरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि बस संख्या आरजे 27 पीसी 1456, एचआर 68 सी 1881, आरजे 27 पीसी 4511, यूपी 46 टी 2739, जीजे 1 जेटी 0838 और जीजे 3 ए एक्स 0395 बिना परमिट के संचालित मिले। जिस पर इन बसों को सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि इन बसों से विभिन्न मद में 1.56 लाख रूपये का जुर्माना भी वसूला गया है।