विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

भिटौली/ महराजगंज। विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत अहिरौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी एवं एक नव विवाहित महिला को गोद भराई एवं एक शिशु को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित तकनीकी कर्मियों ने ड्रोन विधि से खेतों में कीटनाशक छिड़काव की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अंगद गुप्ता, राम जियावन मौर्या, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूदल प्रसाद एवं गौरव सिंह और सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।


