नेपाल के अंतिम राजा व हिंदू सम्राट ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव की पत्रकार वार्ता कल- प्रज्जवल बोहरा

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): नेपाल के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद दीपक बोहरा के पुत्र और पार्टी के युवा नेता प्रदीप बोहरा ने होटल अभिलाषा सिद्धार्थ में आज हर्षोदय टाइम्स संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी से एक औपचारिक वार्ता में कहा कि कल 26 दिसंबर को शाम 4 बजे भैरहवा स्थित होटल निर्वाणा में में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमें राजा ज्ञानेन्द्र के दौरे के कार्यक्रम की आगे की रणनीति के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक और सांस्कृतिक है।

बता दें कि नेपाल के अंतिम राजा और हिन्दू सम्राट ज्ञानेंद्र इस समय 6 दिनों के धार्मिक यात्रा पर लुंबिनी आए हुए हैं। बीते रविवार को भैरहवा स्थित गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके स्वागत में हजारों की भीड़ जुटी हुई थी। दरअसल, भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लगभग सभी जिलों में राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव का लिए कार्यक्रम हो रहा है। इसी क्रम में वह रुपनदेही सहित आसपास के सभी जिलों के शक्ति पीठ और मंदिरों में जाएंगे। इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राजा ज्ञानेन्द्र कपिलवस्तु,रुपनेदही, नवलपरासी, अर्धखांची, पाल्पा, शक्ति पीठ और मंदिरों में जाएंगे।

इस अवसर पर राजा ज्ञानेन्द्र के निजी सचिव सागर प्रसाद तिमिलिस्ना,गौरव बोहरा, गोपाल शर्मा, बसंत शाही,दीप जीसी,शेर बहादुर क्षेत्री और दौरे के आयोजक डॉ राम प्रसाद बस्याल उपस्थित रहे।