उत्तर प्रदेशमहराजगंज

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर झंडारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

हर्षोदय टाइम्स: पुनीत पाण्डेय (भिटौली)

महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह के अध्यक्षता में “इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने पर झण्डा रोहण कर हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को मनाया गया।

नगर में जिला कांग्रेस कार्यालय से सक्सेना चौराहा महराजगंज, जिला उद्योग चौराहा, जिला मुख्यालय, चिउरहाँ व मऊपाकड होते हुए पी०जी० कालेज तक जूलूस के माध्यम से जागरूकता व कांग्रेस के कार्यों को जनसंदेश द्वारा आमजनों में बताया गया।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने झण्डारोहण के पश्चात् अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी के संस्थापक “ए० ओ० हयूम” द्वारा सन् 1885 में किया गया था। तत्कालीन ब्रिटिश हुकुमत को समाप्त करने एवं देश को आजादी दिलाने में कंग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देश को आजादी दिलाने में धर्म, मजहब एवं जाति-पाति से उपर उठकर सभी देशवासियों ने एक साथ मिलकर कांग्रेस के नेतृत्व में देश को आजादी दिलायी।

इस दौरान आलोक प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष उ०प्र० कांग्रेस कमेटी, गोपाल शाही, गामा प्रसाद, विजय सिंह एडवोकेट, सदामोहन उपाध्याय, जयप्रकाश लाल, शरदेन्दु पाण्डेय, इश्त्याक अहमद, देवेन्द्र उपाध्याय, जग्गू प्रसाद, विनय तिवारी, शमसुल हक लारी, डॉ० रामनरायन चौरसिया, वीरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश चन्द साहनी, अभिमन्यु सिंह, जनार्दन साहनी, विनोद सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, अभय श्रीवास्तव, अमरजीत वर्मा, राजेश पाठक, रामदयाल पासवान, जयराम सिंह, मनोज प्रसाद, राजेश सिंह, सुदामा प्रसाद, नर्वदेश्वर मिश्र, विजय अंगारा, नीरज नयन सिंह, सुहेल अहमद, शत्रुंजय सिंह, वीरेन्द्र रिछारिया, महेन्द्र सिंह, राजेश मणि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}