उत्तर प्रदेशमहराजगंज

एसपी के चक्रव्यूह में फंस गए दरोगा, हुए लाइन हाजिर,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा बनाए गए चक्रव्यूह में दरोगा पूरी तरह फंस गए। पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में ही दरोगा को मौके पर ही लाइन हाजिर कर दिया। इस घटना के बाद जनपद के समस्त थानों की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि आज जिले के पुलिस कप्तान सोमेंद्र मीना जनसुनवाई का जायजा लेने खुद सादे कपड़ों में फरियादी बनकर पुरन्दरपुर थाने पहुंच गए। जहां आम लोगों ने पुलिस कप्तान सोमेंद्र मीना को उप निरीक्षक से मिलाया। जिसके बाद उप निरीक्षक को अनुशासनहीनता व अनियमितता पाए जाने पर पर मौके पर ही लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुरंदरपुर थाने पहुंचे थे एसपी सोमेंद्र मीना

बता दें कि रविवार को स्वयं फरियादी बनकर सादे कपड़ों में एसपी सोमेंद्र मीना पुरन्दरपुर थाने पहुंचे थे। जहां पर जनसुनवाई की स्थिति का एसपी ने स्वयं फरियादी बनकर निरीक्षण किया। सुबह पुरन्दरपुर थाने के बाहर आम लोगों से मिलकर अपनी समस्या बताया। जिसके बाद आम लोगों ने थाने पर तैनात उप निरीक्षक राज रोशन कन्नौजिया से मिलने के लिए कहे। जब एसपी अपनी शिकायत लेकर उप निरीक्षक के पास पहुंचे तो उप निरीक्षक राज रोशन कन्नौजिया सादे वर्दी में बैठ एसपी को बिना पहचाने उनकी शिकायत सुनी। जहां पर उप निरीक्षक को एसपी सोमेंद्र मीना ने उनको लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के जनसुनवाई की स्थिति के ऐसे निरीक्षण से पूरे जिले के थानों पर हड़कंप मच गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}