उत्तर प्रदेशमहराजगंज

कड़ाके की ठंड में विधायक ने किया गावों का भ्रमण, जरूरतमंदों मे बांटे कंबल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज : विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने वीती रात जहां नौतनवां नगर में इस कड़ाके की ठंड में गरीबों में कंबल बाटा वहीं दूसरी तरफ सीमावर्ती क्षेत्र के गांव भगवानपुर पहुंच कर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में पहुंच कर हनुमान जी का प्रसंग सुन उसका भी रसपान किया।
बता दें कि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के तूफानी दौरे पर हैं। ऐसा कोई दिन नहीं है कि जब वह क्षेत्र में न हों। इसी क्रम में बीते देर रात विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवां नगर में नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी और ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया की उपस्थिति में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों में कंबल बाटा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी तरफ सीमावर्ती क्षेत्र के गांव भगवानपुर पहुंच कर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यज्ञ में प्रबचन का रसपान किया। इससे पहले विधायक ऋषि त्रिपाठी और ब्लाक प्रमुख नौतनवां ने वहां पूजा-अर्चना की और फिर तीन दिवसीय हनुमान जी का ज्ञान पाठ सुना और यज्ञ पाठ में उपस्थित लोगों का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान यज्ञ पाठ करा रहे आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी और ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया को पीतांबरी गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ दौरे में ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, विष्णु देव चौरसिया, अरविंद त्रिपाठी, प्रभुनाथ त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ऋषि ने कहा उन्हें हर व्यक्ति की चिंता है। किसी को जब भी मुझसे मिलना है वह कहीं भी कभी भी मुझसे मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}