उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नगरपालिका सिसवा में धूमधाम से निकाली गयी पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महाराजगंज- श्री धाम अयोध्या तीर्थ क्षेत्र 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में अयोध्या पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा जय श्री राम के उद्घोष के साथ कस्बे में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर मे दीपावली मनाने एवं आस पास के मंदिरों में दीपोत्सव व भजन कीर्तन करने के निमित्त भव्य शोभायात्रा निकाली गयी और पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा के माध्यम से नगर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने व श्री धाम अयोध्या दर्शन हेतु आग्रह किया गया।

इस शोभायात्रा में श्रीराम जानकी की झांकी रथ पर विराजमान होकर पूरे नगर में भ्रमण किया और श्री हनुमान व भोलेनाथ के रूप में बने कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति से इस शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

22 जनवरी को श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा को नगर में भी ऐतिहासिक बनाने एवं प्रभु श्रीराम के नगरी अयोध्या धाम में नगर के लोगो को दर्शन करने के लिए पूजित अक्षत के माध्यम से निमन्त्रित करने के उद्देश्य से सिसवा कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में कलश पूजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज जिलाप्रचारक ऋषिदीप एवं गोरक्ष प्रान्त के सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेंद्र नाथ पांडेय, जिला प्रमुख शिवचरण के उद्बोधन के बाद शोभायात्रा नगर के श्रीराम जानकी मंदिर से होकर अमरपुरवा, काली मंदिर, स्टेट चौक, शिव मंदिर जायसवाल नगर, स्टेट चौक होते हुए सब्जी मंडी, प्रेम चित्र मंदिर, सायर देवी स्थान, यूनियन बैंक, श्याम मंदिर, रेलवे स्टेशन, गोपाल नगर, हनुमान मंदिर होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में रामजानकी मंदिर, श्याम मंदिर, सब्जी मंडी रोड, जायसवाल नगर सहित पूरे नगर में जगह-जगह महिलाओं सहित समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी और पानी एवं जलपान का सेवा कार्य शोभायात्रा में शामिल श्रीराम भक्तों के लिए हुआ। कलश पूजन कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन उमेश जायसवाल (उमंग) ने किया।

इस शोभा यात्रा में नगर के समाजसेवी, व्यापारी, गायत्री परिवार की मातृशक्तिया, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर कार्यवाह अरविंद, कार्यक्रम संयोजक अमरनाथखरवार, अमित पूरी, योगेश जायसवाल, हरिद्वार, हनुमान, प्रमोद, सागर, नितेश, रविराज, लल्लू, दुर्गेश, मार्कण्डे, अमन, संतोष, सुनील, अमित जायसवाल, सौरभ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, नागेन्द्र मल्ल, मनोज केसरी, अश्विनी रौनियार, जितेंद्र वर्मा, अजय जायसवाल, रोशनी केसरी, ममता जायसवाल, काजल जायसवाल, प्रिया सिंघानिया सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}