उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की राजधानी बुटवल में विश्व कल्याण के लिए सबसे बड़े महायज्ञ का आयोजन

मनोज कुमार त्रिपाठी

बुटवल/महराजगंज: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की राजधानी बुटवल उप महानगरपालिका वार्ड नंबर 7 दीपनगर में श्री शिव शक्ति 11अतिरूद्री, अयुतचंडी राष्ट्र कल्याण महायज्ञ पूष 1 गते से चैत्र 4 गते तक 90 दिनों तक चलेगा। इस महायज्ञ का आयोजन यज्ञ कार्य संपादन मूल समिति श्री नीलकंठ बाबा धाम द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नेपाल के इतिहास में इतना बड़ा महायज्ञ कभी भी नहीं हुआ है। इस यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है।


बता दें कि जहां एक तरफ 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का प्रांण प्रतिष्ठा होने जा रहा है जिसको लेकर पूरी दुनिया में हिंदू समुदाय बेहद उत्साहित और हर्षित है वहीं दूसरी तरफ नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की राजधानी बुटवल में विश्व कल्याण के लिए एक महायज्ञ होने जा रहा है। जिसको लेकर देश-विदेश रह रहे हिंदुओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस महायज्ञ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है। जिसके लिए आयोजन समिति ने बैठक कर इस संबंध में सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान कर दी है।

इस बैठक में उपाध्यक्ष चूड़ामणि पौड़ेल, महासचिव भीम प्रसाद भुर्तेल, वाराणसी के आचार्य हाकिम भंडारी, विद्यार्थी आचार्य असित पंत, आचार्य डॉ राजेन्द्र प्रसाद रेग्मी, लक्ष्मी न्योपाने,चेतनाथ भट्टराई,लेख बहादुर कार्की, गुप्त बहादुर केसी, इंदिरा पोखरेल, लक्ष्मी भंडारी,उमा भंडारी और गंगाधर न्योपाने उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}