इंडो नेपालमहराजगंज

नेपाल-भारत मैत्री संघ ने जरूरतमंदों में बाटा कंबल

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा नेपाल : भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले में स्थित भैरहवा कस्बे में रविवार को नेपाल-भारत मैत्री संघ की तरफ से जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधू-संतों की उपस्थिति रही।


बता दें कि अभी हाल में ही नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारी और सदस्य बाबा बैद्यनाथ धाम गये थे जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। वहां से लौटने के बाद रविवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में साधू-संतों में कंबल,चावल, अगरबत्ती, कपूर और सर्फ वितरित किया।


इस अवसर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष वासुदेव रिमाल, प्रमुख अतिथि सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड अध्यक्ष उज्ज्वल पोखरेल, विशिष्ट अतिथि ईलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार विष्ट, नेपाल-भारत मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष श्री चन्द्र गुप्त अतिथियों में उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्ण प्रसाद घीमिरे, बेलहिया माध्यमिक विद्यालय व्यवस्थापन के अध्यक्ष देवराज न्योपाने, नेपाल भंसार एजेंट संघ भैरहवा के अध्यक्ष मधू पंथी, बेलहिया गांव समाज सलाहकार अर्जुन गिरि, बेलहिया गांव समाज अध्यक्ष सुमित प्रधान, नेपाल रेडक्रास सोसायटी बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष राकेश गुरूंग, बेलहिया आमा समूह की अध्यक्ष श्रीमती मन कुमारी गुरूंग, बेलहिया गृह समूह की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रेग्मी समेत विभिन्न संघ-संगठनों एवं होटल व्यवसाई और बड़ी संख्या में साधू-संत और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}