भाजपा के वरिष्ठ नेता ने की शिव मंदिर (झारखंडी) मंदिर में साफ-सफाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला कार्यसमिति के सदस्य जीतेन्द्र जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज नौतनवां नगर में भेलिहट्टा स्थित झारखंडी मंदिर (शिव मंदिर) में साफ-सफाई की।
इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि भारत के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 जनवरी मकर संक्रांति से देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया था। जिसके निमित्त आज प्रातः नगर के प्राचीन शिव मंदिर झारखंडी मंदिर (शिव मंदिर) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई किया। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रहा है रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समस्त सनातनी हिन्दू जनमानस के लिए गर्व, खुशी और आस्था का विषय है। यह केवल भारत के लिए ही नहीं वल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 22 जनवरी तक पार्टी कार्यकर्ता देश के हर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। सफाई अभियान में भाजपा नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, राहुल गौड़, भाजपा नेता उमेश जायसवाल, विजेंद्र श्रीवास्तव समेत भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।