रुदलापुर गांव में प्रधान द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

जरुरत मंदों की मदद सच्चा मानव धर्म और गरीबों की सेवा पुनीत कार्य-आजाद पटेल
भिटौली/ महराजगंज : इस समय प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे सभी को ठंड का सामना करना पड़ रहा है इस समय में गरीब लोग बहुत परेशान है और ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं जिसको देखते हुए आजाद पटेल ग्राम प्रधान रुदलापुर ने गरीब तपके के लोगो में कंबल वितरण किया इस काम से काफी आनंदमय महसूस कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से हर गरीब की सेवा करने वाला और जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्चा मानव धर्म निभाता है। सभी प्राणियों में मनुष्य को श्रेष्ठ इसलिए माना जाता है क्योंकि दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की भावना सिर्फ इन्हीं में देखने को मिलती है।गरीबों को कंबल उपलब्ध कराना अत्यन्त ही पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी का सहयोग होना चाहिए। इससे बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंदों एवं गरीबों का सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि गरीबों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आजाद पटेल राम भवन सुनील कुमार अंगद वर्मा गोविंद कनौजिया एवं आदी लोग मौजूद रहे।



