उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नेपाल का व्यापारिक शहर बुटवल हुआ भगवामय, रामभक्तों ने निकाली ऐतिहासिक विशाल रैली

हजारों की भीड़ ने लगाए जय श्री राम के नारे

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा नेपाल का बुटवल शहर

मनोज कुमार त्रिपाठी

बुटवल/महराजगंज। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के व्यापारिक शहर बुटवल में आज सम्पूर्ण सनातनी हिन्दू परिवार के बैनर तले अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर एक ऐतिहासिक और भव्य रैली निकाली गई। रैली बुटवल के गोल पार्क से होकर मिलन चौक और चौड़ा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः गोल पार्क आकर सम्पन्न समाप्त हुई।

इस दौरान हजारों की संख्या में राम भक्तों ने हाथों में तख्तियां और बैनर पोस्टर लेकर जय श्री राम,जय श्री राम,जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं नारे लगाते हुए रैली में चल रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन और हजारों की संख्या में दो पहिया वाहन चल रहे थे। रैली देखकर ऐसा लग रहा था कि प्रभ श्री राम और माता सीता के प्रति इनको अथाह प्रेम और श्रद्धा है। रैली में चल रहे बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं और बच्चे पूरी तरह अनुशासित होकर सुंदर कपड़े पहने गाजे-बाजे के साथ चल रहे थे।

बुटवल का यह मनोरम दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रति ये लोग कितना समर्पित हैं। बुटवल तो वैसे भी इतना खूबसूरत शहर है जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और कल-कल बहती नदियां बहुत ही आकर्षक दिखाई देती हैं। सुबह के सूरज की किरणें जब बुटवल शहर पर पड़ती हैं तो मानों वहां स्वर्ग की अनुभूति होती है।

संपूर्ण सनातनी हिन्दू परिवार की तरफ से कल भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। रैली में संपूर्ण सनातनी हिन्दू परिवार की तरफ से प्रमुख रूप से जीतेन्द्र चौधरी, रूप चंद कांदू, मनोज मित्तल, देवीलाल भट्टराई और रविकांत उपाध्याय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}