इंडो नेपालमहराजगंज

नेपाल के सियारी गांव में पूरे माह भर चलेगा पहिला माघ खिचड़ी महोत्सव

मनोज कुमार त्रिपाठी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के च्यांडगठा गांव सियारी वार्ड नंबर दो में पहिला माघ खिचड़ी महोत्सव का आयोजन हुआ। जो पूरे एक महीने तक चलेगा। इसकी जानकारी आयोजन समिति ने दी है।


बता दें कि भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के च्यांडगठा यूवा क्लब द्वारा सियारी वार्ड नंबर दो में पहिला माघ खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव पूरे महीना भर चलेगा। खिचड़ी महोत्सव में इन दिनों भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसे सफल बनाने के लिए सभी लोगों ने आयोजन समिति को योगदान दिया है। खिचड़ी महोत्सव समारोह की अध्यक्षता हेमंत चौधरी ने की। समारोह की प्रमुख अतिथि तारा चौधरी रहीं। समारोह में जिन प्रमुख अतिथियों ने हिस्सा लिया उनमें भैरहवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व राप्रपा के वरिष्ठ नेता सागर प्रताप राणा, राप्रपा नेता गौरव बोहरा, राप्रपा नेता रफीक,नन्दा चौधरी,शाहरूक पठान, संतराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}