उत्तर प्रदेशमहराजगंज

“सर्वश्रेष्ठ वाहिनी खिताब” से लगातार दूसरी बार नवाजी गई एसएसबी 42 वीं वाहिनी

कमांडेंट को गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

रूपईडीहा/ महराजगंज: बहराइच जिले के रूपईडीहा में स्थित एसएसबी 42 वीं वाहिनी ने लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का खिताब जीता है। एसएसबी के कमांडेंट को असम में गृह मंत्री ने सम्मानित किया है। सशस्त्र सीमा बल के 60 वें स्थापना दिवस (हीरक जयंती) के अवसर पर आयोजित समारोह प्रशिक्षण केंद्र सलोनीवाडी, असम में समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह रहे। मुख्य अतिथि को जवानों द्वारा सलामी,मार्च,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न साहसिक करतलो का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बल के गौरवशाली 60 वर्षो के इतिहास को बताया गया कि बल किस प्रकार स्पेशल सर्विस ब्यूरो से सशस्त्र सीमा बल की भूमिका में आया और केन्द्रीय सशस्त्र बलों में अपनी सर्वाधिक लोकप्रियता वाला बल बना। सशस्त्र सीमा बल पहला सीमा रक्षक बल है, जिसने महिलओं की भर्ती की तथा महिलाएं विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलकर ड्यूटी का निर्वहन कर रही है।

बल की प्रचालन एवं अहम विभिन्न गतिविधियों के आंकलन के आधार पर मुख्यालय एवं वाहिनी प्रथम रही है। जिस पर गृह मंत्री द्वारा ट्रॉफी अलंकृत किया गया। जिसमे 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का खिताब अपने नाम किया। जिसे गृह मंत्री ने 42 वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसको लेकर एसएसबी जवानों में बेहद खुशी और हर्षोल्लास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}