सभी वर्ग के लोगों का विकास कर रही डबल इंजन की सरकार- गिरजेश जायसवाल

हर्षोदय टाइम्स/ अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महाराजगंज- नगर पालिका परिषद सिसवा के मीराबाई नगर वार्ड नं 25, प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभन्वित व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। सभी लोग सरकार के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सम्मृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद सिसवा की अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत एवं भगवान श्री राम को समर्पित गीत की मनमोहक प्रस्तुति किया। इसी क्रम में कलाकारों द्वारा अयोध्या धाम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदर सोहर प्रस्तुत किया गया । नगरपालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा रीना चौधरी, वन्दना, नेहा केसरी आदि महिलाओं की गोद भराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य व समृद्ध भारत के परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। लोगों को शुद्ध पेयजल , आवास, राशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि, स्वरोजगार के लिए जरूरतमंद लोगों को बिना किसी गारंटी के ऋण और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये की मुफ्त इलाज जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आम लोगों को को लाभान्वित कर रही है। जिससे आज सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नागेंद्र मल्ल, कन्हैया प्रसाद, रामेश्वर जायसवाल, धर्मनाथ खरवार, आदि ने भी उपस्थित लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार नर्वस निश्छल, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता, कानूनगो अखिलेश सिंह, खुरशेद अंसारी (प्रदेश मंत्री- अल्पसंख्यक मोर्चा), आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मीनाक्षी, जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ सिंह , राजेंद्र सिंह, सभासद मीराबाई नगर अश्वनी रौनियार, मुन्ना गौड, प्रधानाध्यापिका पूनम मल्ल, सभासद आजाद नगर आशीष शाही, अरून सिंह, नगर पालिका कर्मी विनोद कुमार, अनिल गुप्ता, मंगल, शकील अहमद व राजन चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।