अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सोनौली बॉर्डर पर निकाली गई शोभायात्रा , उमड़ा जनसैलाब ,स्वागत में पहुंचे विधायक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली/महराजगंज : भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में अयोध्या मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोनौली कस्बे में निकले शोभा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकले भव्य शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जन सैलाब उमड पड़ा है। बूढ़े बच्चे महिला पुरुष सभी शोभायात्रा में शरीक है।
सोनौली कस्बे के अति प्राचीन मंदिर श्री राम जानकी मंदिर को पूरी तरह से फूल से सजाया गया है। भव्य द्वार बनाए गए हैं । पूरा नगर झंडा, बैनर से पट गया है। भगवा रंग में रंग गया है।
आज 11 बजे मंदिर से निकले भव्य शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचकर जन सैलाब का रूप धारण कर लिया। शोभायात्रा में पहुंचे विधायक नौतनवां को रामनामी पट्टा लगाकर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी शोभायात्रा में शरीक होकर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बता दे की श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी बाबा शिव नारायण दास की अगुवाई में निकले भव्य शोभायात्रा में तमाम झांकियां शोभायात्रा को भव्य बनाए हुए थे तो वहीं महिलाएं कीर्तन करते हुए आगे-आगे चल रही थी राम दरबार भी सजा हुआ था। पूरी कार्यक्रम का संचालन हनुमान सेवा समिति के सदस्य कर रहे थे। इस विशाल शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी बंधु, समाजसेवी,क्षेत्रवासियों के अलावा सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व सांसद पंकज चौधरी के प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह,समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल, भाजपा नेता रवि वर्मा, संजीव जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, मनोज मद्धेशिया, हरेंद्र प्रसाद जायसवाल कृष्णा जायसवाल, मुरारी गिरी, अमरजीत वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नौतनवां कस्बे में भी निकली शोभायात्रा
उधर नौतनवां नगर के गायत्री शक्तिपीठ में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यसमिति के सदस्य जीतेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में भी एक शोभायात्रा निकाली गई। जो गाजे-बाजे के साथ अटल चौक, घंटाघर चौक, शहीद भगत सिंह चौक, जयहिंद टाकीज चौक होते हुए गांधी चौक तक पहुंचा। गांधी चौक से पुनः शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ पीठ पर पहुंच कर समापन हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। शोभायात्रा में जय श्री राम के लग रहे थे।