उत्तर प्रदेशमहराजगंज

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करें: प्राचार्य डा.अजय दुबे


भिटौली /महराजगंज : पंडित काशी प्रसाद दीक्षित स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में प्राचार्य डा.अजय कुमार दुबे ने छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक वयस्क नागरिक को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। तो वही कालेज के छात्र छात्राओं ने शपथ ली और संकल्प लिया कि सभी को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक भी करेंगे। मतदान हमारा महत्वपूर्ण अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें श्वेता पाठक प्रथम, सैनुददीन अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।योगेश कुमार दुबे, सुशील शुक्ल, बृजेश्वर सिंह,अजय यादव, मनोज गोंड मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}