उत्तर प्रदेशमहराजगंज

दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद तनाव, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा /महराजगंजः फरेंदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत धानी कस्बे के स्टेट बैंक चौराहा पर वाहन रथ खडा करने को लेकर दो पक्षों में बुधवार को जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। नाराज एक पक्ष ने धानी बाजार के स्टेट बैंक चौराहे पर राष्टीय राजमार्ग जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल गौड़ निवासी धानी बाजार शादी विवाह में बुक करने वाले रथ को राम किशुन के घर के पास खडा कर दिया था। इसको लेकर राम किशुन ने आपत्ति की तो विवाद गहरा गया। दोनों पक्षों की तू-तू, मैं-मैं ने कब गंभीर विवाद का रूप ले लिया, पता नहीं चला। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के नीतू कश्यप, विशाल को चोटें आई जबकि दूसरे पक्ष से राम किशुन के दो लडकों व एक औरत को चोट लगी है।

एसओ ने खत्म कराया जाम

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के सिपाही मान मनौवल करते रहे लेकिन नाराज पक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम खत्म नहीं किया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर न्याय दिलाने की बात कहकर जाम समाप्त कराया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बावत थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों पक्षों से बात करने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}