नगरपालिका के सभी कर्मचारी जनता का करें सम्मान – गिरजेश जायसवाल

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी
सिसवा बाजार/महाराजगंज- नगरपालिका परिषद सिसवा कार्यालय पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने झंडारोहण किया, जिसके बाद देश भक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर को सजा दिया गया था, कड़ाके की ठण्ड में भी लोगों का उत्साह कम नही हुआ और सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल ने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था, तभी से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने देश के शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज हमें उन शहीदों को याद करने की जरूरत है जिसके बदौलत देश को आजादी मिली, जिसके बाद संविधान लागू हुआ।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद लगातार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में लगा हुआ है, सड़कें व नालिया बनाई जा रही है, पथ प्रकाश के लिए हर बिजली के खम्भों पर लाईटें लगाई जा रही है, इस के साथ ही नगर पालिका परिषद कार्यालय में आने वाली जनता का सम्मानपूर्वक कार्य किया जा रहा है, नगर पालिका परिषद में आने वाली जनता का हर कार्य निःशुल्क किया जा रहा है जैसे- मृत्यु प्रमाण पत्र , जन्म प्रमाण पत्र, पानी कनेक्शन, खरिज दाखिला हो सभी कार्य निःशुल्क है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनता व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी जनता का सम्मान करें, ऐसा न करने वाले सावधान हो जाए, अगर जनता का सम्मान नही किया तो उन पर कार्यवाही होगी।
आज के इस कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका कर्मचारी शकील अहमद ने किया व कर्मचारियों की तरफ से नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल, प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अबतक ऐसे अध्यक्ष व प्रतिनिधि सिसवा को नही मिले थे, चाहे कर्मचारी हो या फिर जनता हो, अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हर समय हां शब्द का ही प्रयोग किया है और तन-मन,धन से जनता की सेवा में लगे रहते है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, रामेश्वर जायसवाल, गणेश खरवार, सत्यनारायण चौहान, सभासद जितेन्द्र वर्मा, अश्वनी रौनियार, हासिम अंसारी, राजेश कुमार सिंह व सभासदगण सहित नगर व आस-पास के सम्भ्रांत लोगों के साथ ही हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।