दुर्गेश नंदिनी महाविद्यालय के 476 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित

महराजगंज । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज दिन सोमवार को विकासखंड पनियरा के ग्राम पंचायत सोहरौना तिवारी में स्थित दुर्गेश नंदिनी महाविद्यालय में 476 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महराजगंज ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष/पनियरा ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी रहे।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि डिजिटल युग में स्मार्ट फोन का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के उच्च स्तर को अच्छे ढंग से समझा जा सकता है। स्मार्टफोन के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़ने के ढंग साथ ही सामान्य ज्ञान की जानकारी सहित शिक्षा के क्षेत्र में कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मनीष कुमार मिश्र ,पूर्व प्रधान अखिलेश मणि त्रिपाठी , वर्तमान ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता ,रमेश कुमार , पवन शुक्ला, अजय शिलांकुर, संजय पटेल, संजय कुमार, अजय गुप्ता, विजय वर्मा, विवेक शुक्ला और मणि जी उपस्थिति रहे।