इंडो नेपालमहराजगंज

नेपालगंज में सशस्त्र प्रहरी बल के एक जवान का अमानवीय कृत्य आया सामने

एक बोरी चावल पकड़ने के लिए महिला से जूझ रहा है सशस्त्र प्रहरी बल का जवान

महिला के पेट में पांच बार घूसा भी मारा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपालगंज/ नेपाल – नेपाल के नेपालगंज भंसार कार्यालय के गेट पर भारत से नेपाल एक बोरी चावल ले जाना महिला के लिए भारी पड़ गया। गेट पर तैनात सशस्त्र प्रहरी बल जवान को एक बोरी चावल छीनने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जवान ने महिला के पेट में कम से कम चार से पांच बार घूसा मारा। हालांकि जवान के इस अमानवीय कृत्य के लिए लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि अगर महिला ने भारत से खाने के लिए एक बोरी चावल लाया ही तो उसे इतनी बड़ी सजा नहीं मिलनी चाहिए। सशस्त्र प्रहरी बल के जवान का यह अमानवीय कृत्य सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है।

ध्रुव राज विश्वकर्मा प्रमुख भंसार अधिकृत भंसार कार्यालय नेपालगंज

लोगों ने आगे कहा कि महिला को पकड़ने के लिए महिला जवान को लगाना चाहिए ताकि कोई पुरूष जवान उसके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार न कर सके। इस संबंध में नेपालगंज भंसार (कस्टम) कार्यालय के प्रमुख भंसार अधिकृत ध्रुव राज विश्वकर्मा ने कहा है कि उक्त जवान का अमानवीय कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। महिला को किसी पुरुष जवान द्वारा घूसा मारना निहायत ही शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि जवान के इस अमानवीय कृत्य के बारे में सशस्त्र प्रहरी बल के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}