चेयरमैन नौतनवां को लखनऊ में आज डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

नौतनवां नगर में खुशी की लहर
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ: भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आज नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,डिप्टी सीएम केशव मौर्या और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
नौतनवां नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की जैसे ही सूचना नगर के लोगों को मिली लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नौतनवां विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों का मानना है कि बृजेश मणि त्रिपाठी के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद नगर में भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत रहेगी। इतना ही नहीं चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी की भाजपा में स्थानीय स्तर पर सक्रियता से आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को भी काफी लाभ मिलेगा।