उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नौतनवां नगर का चहुंमुखी विकास ही हमरा पहला लक्ष्य – बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवां

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज: आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा है कि नौतनवां नगर पालिका परिषद का चहुंमुखी विकास ही हमारा पहला लक्ष्य है। इसीलिए मैंने देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। मैंने लखनऊ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की है।

बृजेश मणि त्रिपाठी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज पहली बार “हर्षोदय टाइम्स” संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी से एक साक्षात्कार के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अभी तक यहां नरेंद्र मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन की सरकार थी। मेरे भाजपा में जाने से यहां टृपल इंजन की सरकार हो गई है। जनता ने मुझे नगर का विकास करने के लिए अध्यक्ष बनाया है ऐसे में मेरा कर्तव्य बनता है की मैं उनके विश्वास पर खरा उतर सकूं।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना की तर्ज पर ही हमें नगर का चहुंमुखी विकास करना है। मुझे प्रदेश के मंत्रियों का आशीर्वाद मिला है। उनसे मिलने के बाद मुझे यह अनुभूति हुई है कि नौतनवां नगर पालिका का विकास करने का जो सपना हमने देखा था वह फलीभूत होगा। उन्होंने कहा कि जिले में नगर पालिका से संबंधित जो भी विभाग हैं उनके अधिकारियों और प्रदेश में संबंधित मंत्रियों के साथ समन्वय बैठाकर नौतनवां के समुचित विकास का एक खाका बनाकर आगे काम करना है। उन्होंने कहा कि नगर में जहां एक तरफ सड़क,शिक्षा,स्वास्थ, साफ-सफाई पर जोर देना है वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मुक्त शासन चलाना भी हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि हम सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास लेकर नगर का विकास का काम करना चाहते हैं। भाजपा की अच्छी और विकास परक नीतियों को देखकर ही मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए भी मैंने संकल्प लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए भी मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लूंगा और मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में जी- जान से भाजपा की मदद करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}